Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मौसम का बदला मिजाज, अब चढ़ेगा पारा, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश

Himachal Weather

Weather Update: अप्रैल महीने का दूसरा सप्ताह चल रहा है और अब धीरे-धीरे मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रह है। मार्च महीने और अप्रैल के पहले हफ्ता में हुई बारिश के कारण देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ था। लेकिन अब धीरे-धीरे गर्मी अपने तेवर में आने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल के आखिरी सप्ताह से गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगा। इस साल मई में अच्छी गर्मी के आसार हैं।

दरअसल पिछले दिनों एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनो तक कोई एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस न होने के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि अभी लू के थपेड़े के कोई आसार नहीं है। देश के अधिकांश इलाकों में मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा।

इस बीच निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक जून से सितंबर में मॉनसून ‘सामान्य से नीचे’ रहेगा। स्काईमेट ने जून से सितंबर तक चार महीने की लंबी अवधि के लिए 868.6 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया है, जो दीर्घ अवधि के औसत (एलपीए) का 94 फीसदी हो सकता है।

ला नीना के चलते पिछले लगातार चार साल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से अधिक रहा। अब ला नीना समाप्त हो गया है और अल नीनो के आसार बढ़ रहे हैं। मॉनसून के दौरान अल नीनो के प्रभावी रहने की आशंका है। स्काईमेट के मुताबिक अल नीनो की वापसी से मॉनसून के कमजोर पड़ने का अनुमान है। जिसने देश में खेती को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल में हल्की बारिश के साथ 12 स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिमी राजस्थान और जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जना होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक लू की स्थिति बनने की उम्मीद नहीं है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now