Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

New Delhi: सोनिया गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना, बोलीं- मोदी सरकार लोकतंत्र के तीनों स्तंभों को कर रही समाप्त

Sonia Gandhi Target On Pm Modi

New Delhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ‘द हिंदू’ अखबार के लिए लिखे एक लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सोनिया ने ‘एक जबरन चुप्पी भारत की समस्याओं को हल नहीं कर सकती’ शीर्षक वाले लेख में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान या तो आज के सबसे जरूरी महत्वपूर्ण मुद्दों की उपेक्षा करते हैं, या इन मुद्दों से ध्यान हटाने या ध्यान भटकाने के लिए हैं।

बजट को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार भारत के लोकतंत्र के सभी तीन स्तंभों को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रही है। सोनिया ने संसद में हालिया व्यवधानों का उल्लेख करते हुए सत्रों को बाधित करने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एकजुट विपक्ष का मुकाबला करने के लिए कुछ इस तरह के उपाय अपनाए गए जो संसदीय व्यवस्था के हिसाब कतई ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 9355 नए मममले, 24 की मौत

सोनिया गांधी ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ये सभी व्यवधान केंद्रीय बजट 2023 को पारित करने के लिए ध्यान भटकाने के लिए किए थे। श्रीमती गांधी ने लिखा कि लोगों के पैसे का 45 लाख करोड़ रुपये का बजट बिना किसी बहस के पारित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने चेन्नई को दी 5200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना

उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वित्त विधेयक लोकसभा के माध्यम से पारित किया गया था तब प्रधानमंत्री व्यापक मीडिया कवरेज के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में परियोजनाओं के उद्घाटन में व्यस्त थे। कांग्रेस नेता ने अपने बजट भाषण में बेरोजगारी या मुद्रास्फीति का उल्लेख नहीं करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी आलोचना की। सोनिया ने लिखा, ऐसा लगता है जैसे ये समस्याएं हैं ही नहीं।

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार

केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा डाले जा रहे छापों को लेकर भी उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है 95 प्रतिशत से अधिक राजनीतिक मामले केवल विपक्षी दलों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Bihar News: नीतीश के बयान पर रविशंकर का पलटवार, बोले- लालू जी के चक्कर में फंस गए हैं, बिहार तो उनसे संभल नहीं रहा

बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में 2022 में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कई बार समन भेजा था। समन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

हिंसा को बीजेपी, आरएसएस ने उकसाया

श्रीमती गांधी ने बीजेपी और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत और हिंसा को आगे बढ़ाने के बीजेपी और संघ जिम्मेदार है। उन्होंने पीएम मोदी पर इस प्रकार की घटनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार भी शांति या सद्भाव का आह्वान नहीं किया। बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now