Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और OnePlus Nord Buds 2 की पहली सेल, फोन के साथ फ्री ये इयरबड्स

OnePlus Nord Buds 2 Sale

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G and OnePlus Nord Buds 2 Sale: आखिरकार भारत में वनपल्स के दो लेटेस्ट प्रोडक्ट नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी स्मार्टफोन और नोर्ड बड्स 2 इयरफोन बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। दोनों ही प्रोडक्ट्स अपनी पहली बिक्री के दौरान तगड़े ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं। आइए दोनों की कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Sale Price & Offers in India

  • वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी के 8 जीबी + 128 जीबी की कीमत 19,999 रुपये है।
  • इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है।
  • ICICI Bank या ईएमआई लेनदेन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है।
  • फोन नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।
  • साथ में OnePlus Nord Buds भी फ्री में मिल रहा है।
  • फोन के साथ OnePlus Nord Watch की खरीद पर 1 हजार रुपये की छूट मिल रही है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Specifications

खासियत की बात करें तो वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें मुख्य कैमरा 108MP है। बाकि दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ हैं। इसमें 67W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की 5,000mAh की बैटरी है। इसमें 6.72 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 391 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 120 हर्ट्ज़ का डायनामिक रिफ्रेश रेट है।

OnePlus Nord Buds 2 TWS Earbuds Sale Price & Offers in India

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स की बिक्री शुरू हो गई है। लेटेस्ट वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 की कीमत 2,999 रुपये है। ICICI Bank कार्ड पर 200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके दो कलर वेरिएंट- थंडर ग्रे और लाइटनिंग व्हाइट है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G and OnePlus Nord Buds 2 Availability

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी स्मार्टफोन के पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर ऑप्शन्स हैं। वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन इंडिया और प्रमुख रिटेल स्टोर्ज पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा मिंत्रा (Myntra) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर भी ये खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now