Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राजस्थान को आज मिलेगी पहली वंदेभारत एक्सप्रेस

Today Headlines, 12 April 2023: साल का आज 102वां दिन है। अब गर्मी के लिए तैयार हो जाइए। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक जून से सितंबर में मॉनसून ‘सामान्य से नीचे’ रहेगा। स्काईमेट ने जून से सितंबर तक चार महीने की लंबी अवधि के लिए 868.6 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया है, जो दीर्घ अवधि के औसत (एलपीए) का 94 फीसदी हो सकता है।

आज की बड़ी खबरें

पीएम मोदी बुधवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर-दिल्ली कैंट वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

छत्तीसगढ़ में भाजपा बुधवार को काला दिवस मनाएगी। इस दौरान हेमंत सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। मंगलवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारी भाजपाइयों पर लाठीचार्ज किया था।

आईपीएल में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई में मुकाबला होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

राजस्थान में भाजपा जयपुर बम ब्लास्ट प्रभावितों के साथ कैंडल मार्च निकालेगी। यह शाम 5 बजे से रामलीला मैदान से शुरू होगी।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में बुधवार को खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के वकील की याचिका पर सुनवाई करेगा। वकील ने आरोप लगाया था कि अमृतपाल पुलिस की अवैध हिरासत में है।

आज का इतिहास

वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि कभी पोलियो की बीमारी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती थी। दुनिया के वैज्ञानिक इस पर विजय हासिल करने के लिए जतन कर रहे थे। तब 12 अप्रैल 1955 को अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव की दवा ईजाद की। उनकी दवा से दुनिया ने पोलिया को मात दी थी।

डॉक्टर जोनास ने अपनी यह दवा पेटेंट भी नहीं कराई थी। पेटेंट कराने से उन्हें करोड़ों रुपए का फायदा हो सकता था, मगर उन्होंने इंसानियत को तरजीह दी और आम लोगों को यह दवा मिल सकी।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now