Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी आज AIIMS गुवाहाटी सहित तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज AIIMS गुवाहाटी सहित तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में एम्स गुवाहाटी सहित तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने AIIMS गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में रखी थी। AIIMS गुवाहाटी को 1120 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी असम में 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे AIIMS गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे। कुछ देर बाद में एक सार्वजनिक समारोह में पीएम मोदी AIIMS गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीएम मोदी असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (AAHII) की आधारशिला भी रखेंगे और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) कार्ड वितरित करके ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान शुरू करेंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now