Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भारत जोड़ो के बाद विपक्ष को जोड़ने निकले राहुल गांधी

भारत जोड़ो के बाद विपक्ष को जोड़ने निकले राहुल गांधी

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता राहुल गांधी देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बाद अब विपक्ष जोड़ो की मुहिम पर हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। यह बैठक खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर हुई थी।

शरद पवार ने इस मीटिंंग में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों को साथ लाने पर भी जोर दिया। इस बैठक के बाद खरगे, पवार और राहुल तीनों नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत है और सभी लोग इसको लेकर प्रतिबद्ध हैं।


शरद-नीतीश और तेजस्वी यादव के साथ भी हुई थी बैठक
शरद-नीतीश और तेजस्वी यादव के साथ भी हुई थी बैठक

इससे पहले बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। उनसे मुलाकात के बाद खरगे ने मीडिया से कहा था, कल नीतीश जी, तेजस्वी ने विपक्षी एकता को लेकर हम लोगों के साथ बात-चीत की थी। हम सभी लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

वहीँ सूचनाएं यह भी आ रही है कि राहुल गांधी मुंबई में राहुल गांधी उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में उनसे मुलाकात कर सकते हैं। विपक्षी एकता और लोकसभा चुनावों की तैयारी और रणनीति को लेकर उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के बीच बातचीत होने की संभावना है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम पर चल रहे हैं। इस क्रम में वह मुंबई की यात्रा पर निकल चुके हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now