Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर: कांग्रेस नेता की गाड़ी और स्कूटी सवार की आमने-सामने टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर घायल

हमीरपुर: कांग्रेस नेता की गाड़ी और स्कूटी सवार की आमने-सामने टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर घायल

हमीरपुर|
हमीरपुर में कांग्रेस नेता असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन एवं हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव राणा की गाड़ी और एक स्कूटी सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में
घायल स्कूटी सवार युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। घायल युवक की पहचान संजीव कुमार गांव बलोह हमीरपुर के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक तरोपका में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन राजीव राणा
की स्कार्पियो गाड़ी एचपी 12K-9191 ने स्कूटी एचपी 74A-4385 को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी पर सवार संजीव कुमार निवासी बलोह गंभीर रूप से घायल हो गया। यहादसे के दौरान वह कि खुद गाड़ी में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजीव राणा ने किया हमीरपुर विधानसभा से टिकट के लिए आवेदन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हमीरपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक हमीरपुर अस्पताल में घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now