Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली आबकारी नीति मामला: सीबीआई ने व्यवसायी अमनदीप सिंह ढलढल को रिमांड पर देने की मांग की

Published on: 19 April 2023
कोर्ट, HPPSC: Result of Judicial Services Combined Examination 2023

दिल्ली|
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला (Delhi Liquor Scam) मामले में ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शराब कारोबारी अमनदीप सिंह ढल को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने ढल को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अमनदीप ढल को तीन दिन के लिए रिमांड पर देने की मांग की।

बता दें कि दें कि इससे पहले एक मार्च 2023 को अमनदीप ढल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद से अमनदीप ढल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। बुधवार को सीबीआई ने अदालत के सामने एक हलफनामा दायर कर बताया कि ढल के खिलाफ कुछ नए सबूत सामने आए हैं।

इस मामले में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए अमनदीप सिंह ढल से और पूछताछ की जरूरत है। जानकारी हासिल करने में कुछ और वक्त लग सकता है। फिलहाल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमनदीप ढल की सीबीआई रिमांड की मांग पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई की ओर से रिमांड की मांग पर राउज एवेन्यू कोर्ट आज किसी भी समय फैसला सुना सकती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now