Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में कोरोना के मामलों में 20 प्रतिशत की वृद्धि, 12,591 नए केस मिले

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कोरोना ने एक बार फिर भारत में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 12,591 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 10542 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इससे पहले मंगलवार को 7633 केस मिले थे।

देशभर में एक्टिव केस बढ़कर 65,286 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 10,827 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में 4,42,61,476 लोग ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.46%, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.32% हो गया

इसे भी पढ़ें:  New Income Tax Bill: लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल पारित, जानिए क्या है इसमें खास
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now