Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हादसा: एचआरटीसी बस का दरवाजा खुलने से नीचे गिरी युवती, मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला में मंगलवार सुबह एचआरटीसी बस का दरवाजा खुलने से नीचे गिर जाने से एक युवती की मौत मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान पूनम पुत्री अमर सिंह निवासी अवाहदेवी के रूप में हुई है। युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। मंगलवार सुबह सवा आठ बजे अवाहदेवी बस अड्डे से करीब 50 मीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई। आवाहदेवी से छतरूड़ू रूट पर जा रही हमीरपुर डीपो की बस का पिछला दरवाजा खुलने से इसमें सवार पूनम नीचे गिर गई।

जानकारी के अनुसार युवती अन्य लोगों के साथ अवाहदेवी से एचआरटीसी बस में सवार होकर टिहरा जा रही थी। अचानक चलती बस का पिछला दरवाजा खुला और युवती सड़क पर गिर गई। इसके बाद परिजन उसे निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल टौणीदेवी ले गए, जहां डॉक्टरों से युवती को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि हमीरपुर पुलिस ने सरकाघाट पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सरकाघाट में होगा।

इसे भी पढ़ें:  Prisoner Suicide in Hamirpur: हमीरपुर जेल में विचाराधीन कैदी ने लगाया फंदा, गुस्साए परिजनों ने किया घेराव
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now