Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

JOA-IT पेपर लीक मामला: भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद HPSSC पूर्व सचिव समेत 10 पर FIR

जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

हमीरपुर|
जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (IT) पोस्ट कोड 817 के पेपर लीक मामले 10 लोगों पर विजिलेंस ने हमीरपुर थाना में FIR दर्ज की है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HPSSC) द्वारा ही यह परीक्षा ली गई थी। पेपर लीक मामले की जाँच कर रही विजिलेंस ने पेपर लीक के पर्याप्त सबूत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत हमीरपुर विजिलेंस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज कर दिया है।

पेपर लीक मामले की जांच कर रही SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) ने इस मामले में HPSSC के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर सहित निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दो चपरासी किशोरी लाल, मदन लाल और दलाल संजीव कुमार समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: उचित मूल्य की 12 नई दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 तक

गौर हो कि भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 7 विभिन्न मामले दर्ज हो चुके हैं। छह विभिन्न FIR में कुल 20 लोग नामजद है। इनमें से 13 आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। 7 अभी तक न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। खास बात यह है कि डॉ. जितेंद्र कंवर और ऊमा आजाद का नाम तकरीबन सभी लीक हुए पेपर में सामने आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर में 70 लाख से बनाया जाएगा शहीद पार्क, मुख्‍यमंत्री ने सम्‍मानित किए सैनिक परिवार
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now