Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एचआरटीसी कंडक्टर ने गहनों से भरा बैग, वापस लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

शिमला।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के परिचालक ने ईमानदारी की मिसान पेश की है। दरअसल
कंडक्टर टिक्कम चंद ने बस में लाखों रुपए के गहनों से भरा बैग मिला जिसे उसने ईमानदारी दिखाते हुए रामपुर बस अड्डा प्रभारी को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार बीते 1 जुलाई को बस नंबर एचपी 06-2131 रामपुर-सराहन रूट पर गई थी। वहीं यह बस शाम को वापिस रामपुर वापिस आई और फिर रामपुर से कंडा कटमोल वांया निथर रूट पर चली गई। लेकिन जब यह बस रूट पर वापिस आई तो बस कंडक्टर टिक्कम चंद ने बस की सीट पर देखा कि एक बैग पड़ा। बैग की जांच की गई तो उसमें गहने रखे हुए थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कंडक्टर ने जब यह बैग देखा तो सवारियों से इसके बारे में पूछा। यह बैग किसी का नहीं था। इसके बाद इस बैग को खोलकर देखा तो इसमें सोने के गहने थे। परिचालक का बैग में रखे लाखों के गहने देखकर ईमान नहीं डगमगाया। उसने वह बैग बस अड्डे में प्रभारी को सौंप दिया।

अड्डा प्रभारी ने गहनों से भरा बैग लोस्ट प्रोपटी सैल में रख दिया है। जहां से बैग मालिक बैग व गहनों की पहचान के बाद बैग को ले जा सकता है। इसके लिए निगम प्रबंधन ने रामपुर बस अड्डा प्रभारी का दूरभाष नंबर जारी किया है। बैग से संबधित जानकारी व्यक्ति 0178-2233131 नंबर पर हासिल कर सकते हैं।

वहीं बस अड्डा प्रभारी रामपुर से बैग की पहचान बताकर बैग हासिल कर सकते हैं। वहीं कंडक्टर की इस ईमानदारी को देखते हुए निगम प्रबंधन द्वारा कंडक्टर को सम्मानित भी किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now