Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोड बंद हो होने से कसौली के समीप पांच दिन से फंसे पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के पर्यटकों को प्रशासन ने निकाला

Updated By Tek Raj
Published on: 13 जुलाई 2023
रोड बंद हो होने से कसौली के समीप पांच दिन से फंसे पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के पर्यटकों को प्रशासन ने निकाला

कसौली|
पर्यटक नगरी कसौली के साथ लगती नाहरी पंचायत में पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के कई पर्यटक परिवारों के फंसे जाने पर उन्होंने प्रशासन और स्थानीय विधायक से मदद की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार मशबोरा से नाहरी रोड़ पर भूस्खलन होने के बाद बंद हुए रोड को छटियान गांव में कुछ लोगों द्वारा खोलने नहीं दिया जा रहा था।

जानकारी अनुसार रोड़ को खोलने के लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीन भी भेजी थी, लेकिन वहां कुछ स्थानीय लोगों ने मलबा नही हटाने दिया। बताया जा रहा है कि वहां पर भूस्खलन से घर को भी खतरा हो गया है, इसलिए भूस्खलन से ऊपर स्थित घर के नीचे डंगा लगाने की मांग कर रहे थे। जबकि प्रशासन का कहना है कि इतनी जल्दी डंगा नहीं लग सकता, इसलिए इस आपदा के समय लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

वहीँ पर्यटकों का कहना है कि वह इस जगह पर पांच दिनों से छोटे छोटे बच्चों के साथ फंसे हुए है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक कसौली विनोद सुल्तानपुरी और एसडीएम कसौली गौरव महाजन से सहायता के लिए मदद की गुहार भी लगाई।

इसके बाद एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने खुद मौके पर जाकर लोगों को समझाया जिसके बाद पर्यटकों को वहां से निकाला गया। एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने कहा कि आज पर्यटकों को वहां से निकाल दिया गया है। उन्होने लोगों से अपील की है कि इस आपदा के समय में मानवता के लिए एक दूसरे की मदद करें। सरकार के दिशा निर्देश पर प्रशासन दिन रात लोगों की मदद में लगा हुआ है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now