Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन के इन क्षेत्रों में 15 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

उपभोक्ताओं के कटेंगे कुनेक्शन

सोलन।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 15 जुलाई, 2023 को परवाणु के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता परवाणु विकास गुप्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि 15 जुलाई, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सेक्टर-1, सेक्टर-1ए, सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6, खड़ीन गांव, जोधपुर, कामली, धागड़, टिपरा, अंबोटा, टकसाल, ऊंचा परवाणू, गुम्मा, पुरला, जाबली, कोटी, चक्की मोड़, बनासर, सोघी, दतयार, कसौली मार्ग, नरयाल, नाथ का पानी, बी.सी.आई बियरिंग, ई.एस.आई अस्पताल, नगर परिषद कार्यालय परवाणु, परवाणु बाज़ार, पुलिस थाना, गेबरियल मार्ग, मैसर्ज़ गेबियल (यूनिट-1 और 2), मैसर्ज़ ए.बी. टूलज, मैसर्ज़ कोस्मो फेराईटस लिमिटिड (यूनिट 1 और 2), मैसर्ज़ माहले, मैसर्ज़ पूरोलेटर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now