Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को मिलेंगे 30 हजार रुपये

शिक्षको का पेपर मूल्यांकन का पारिश्रमिक का जल्द भुगतान

हमीरपुर।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाले सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हिमाचली युवाओं को निशुल्क अनुशिक्षण सहायता योजना के तहत 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दी जाने वाली इस धनराशि के लिए पात्र युवा जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

जिला कल्याण अधिकारी राकेश पुरी ने बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले किसी भी वर्ग के युवा निशुल्क अनुशिक्षण सहायता योजना के लिए पात्र हैं। उन्होंने जिला के सभी पात्र युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now