Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर में सतलुज में पिकअप गिरी, ड्राइवर समेत 3 लोग लापता

किन्नौर में सतलुज में पिकअप गिरी, ड्राइवर समेत 3 लोग लापता

किन्नौर|
किन्नौर जिले में एक पिकअप देर रात सतलुज नदी में जा गिरी। इसमें 4 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि एक घायल को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। घायल महिला को उपचार के लिए किन्नौर के शोल्टू में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि किन्नौर के निचार सब डिवीजन में छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बीती रात पिकअप अनियंत्रित होकर सतलुज में जा गिरी। इसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशसन ने NDRF को रेस्क्यू के लिए सूचित किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अब सतलुज नदी में लापता 3 लोगों की तलाश जारी है, लेकिन उफनती नदी के कारण अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। गाड़ी में सवार लोगों की पहचान चंपा देवी, अनीता देवी और राजकुमारी के तौर पर हुई है, जबकि गाड़ी को चालक जीवन सिंह चला रहे थे। इस हादसे में सड़क से बाहर गाड़ी गिरने के बाद छिटक जाने से राज कुमारी को चोटें आई हैं। अब वह अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now