Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जाने! सोलन नगर निगम के चुनाव में किस प्रत्याशी को पड़े कितने वोट

vote

प्रजासत्ता|
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम गत देर रात्रि घोषित कर दिए गए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।

केसी चमन ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून में आजाद उम्मीदवार मनीष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विक्रम सिंह को 289 मतों से पराजित किया। मनीष कुमार को 726 तथा विक्रम सिंह को 437 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर को 370, आम आदमी पार्टी के रोमिन्द्र सिंह को 22 तथा नोटा को 12 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1567 मत पड़े।

वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन में भाजपा की सुषमा शर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शम्मी साहनी को 799 मतों से पराजित किया। सुषमा शर्मा को 1065, शम्मी साहनी को 266, आजाद उम्मीदवार पूजा को 77, आजाद उम्मीदवार मंजू कुमारी को 64, आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार स्वतन्त्रता कुमारी सैणी को 47 तथा नोटा को 13 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1532 मत पड़े।
वार्ड नम्बर-03 कथेड़ में भाजपा की रजनी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पार्वती तनवर को 36 मतों से पराजित किया। रजनी को 573, पार्वती तनवर को 37, आम आदमी पार्टी के निर्मल शर्मा को 19 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1140 मत पड़े।

वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संगीता ठाकुर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की स्वाती को 193 मतों से पराजित किया। संगीता ठाकुर को 633, स्वाती को 440, आजाद उम्मीदवार स्वाती कारून को 108, आम आदमी पार्टी की सोनाली को 68 तथा नोटा को 17 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1266 मत पड़े।
वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार में भाजपा के कुलभूषण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बृजमोहन शर्मा को 298 मतों से पराजित किया। कुलभूषण को 492, बृजमोहन शर्मा को 194, आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह को 13 तथा नोटा को 07 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 706 मत पड़े।

इसे भी पढ़ें:  Solan : किप्स में नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले अगले दौर में करेंगे प्रवेश

वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क में भाजपा की रेखा साहनी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शीतल गुप्ता को 767 मतों से पराजित किया। रेखा साहनी को 1160, शीतल गुप्ता को 393 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1564 मत पड़े।
वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूजा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की सोना नाहर को 182 मतों से पराजित किया। पूजा को 669, सोना नाहर को 487, आजाद उम्मीदवार सुनीता देवी को 274 तथा नोटा को 16 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1446 मत पड़े।

वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूनम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार गुप्ता को 370 मतों से पराजित किया। पूनम को 997, पवन कुमार गुप्ता को 627, आम आदमी पार्टी के मोहन लाल को 37 तथा नोटा को 12 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1673 मत पड़े।

इसे भी पढ़ें:  लोहारा-बडोरी के ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवता माहपना का गांव आगमन का पुष्प मालाओं एवं देव वाद्य यंत्रों से किया स्वागत

वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी में भाजपा के शैलेन्द्र गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हतिन्द्र पंवर को 418 मतों से पराजित किया। शैलेन्द्र गुप्ता को 773, हतिन्द्र पंवर को 355, आम आदमी पार्टी के कमल देव शर्मा को 41, आजाद उम्मीदवार सुशील कुमार को 10 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1190 मत पड़े।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ईशा पराशर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की इंदू को 32 मतों से पराजित किया। ईशा पराशर को 690, इंदू को 658, आम आदमी पार्टी की रानी को 19 तथा नोटा को 08 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1375 मत पड़े।

वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभय शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अभिषेक ठाकुर को 88 मतों से पराजित किया। अभय शर्मा को 678, अभिषेक ठाकुर को 590, आम आदमी पार्टी के अनीष ठाकुर को 43, आजाद उम्मीदवार दिव्या को 60 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1373 मत पड़े।
वार्ड नम्बर-12 सनी साईड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उषा शर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की मंजूला को 246 मतों से पराजित किया। उषा शर्मा को 719, मंजूला को 473 तथा नोटा को 19 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1211 मत पड़े।

वार्ड नम्बर-13 कलीन में भाजपा की मीरा आनन्द ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नरेन्द्र कुमार को 03 मतों से पराजित किया। मीरा आनन्द को 578, नरेन्द्र कुमार को 575, आम आदमी पार्टी की कुमारी भावना को 44 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1203 मत पड़े।

इसे भी पढ़ें:  सोलन के इन क्षेत्रों में 15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजीव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नरेश गांधी को 745 मतों से पराजित किया। राजीव कुमार को 985, नरेश गांधी को 240, आम आदमी पार्टी के सुशील को 28 तथा नोटा को 05 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1258 मत पड़े।

वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संतोष ठाकुर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की नेहा ठाकुर को 101 मतों से पराजित किया। संतोष ठाकुर को 556, नेहा ठाकुर को 455, आम आदमी पार्टी की आशा जम्वाल को 35 तथा नोटा को 08 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1055 मत पड़े। 01 मत अस्वीकृत किया गया।
वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी में भाजपा की सीमा ने अपनी निकटम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अनीता कुमारी को 206 मतों से पराजित किया। सीमा को 614, अनीता कुमारी 408, आम आदमी पार्टी की अनुराधा को 12, आजाद उम्मीदवार आशा को 36, आजाद उम्मीदवार सपना को 133 तथा नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 1213 मत पड़े।

वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सरदार सिंह ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजाद उम्मीदवार विकास ठाकुर को 335 मतों से पराजित किया। सरदार सिंह ठाकुर को 833, विकास ठाकुर को 498, भाजपा के राजेश कुमार को 469, आम आदमी पार्टी के अंकुश शर्मा को 43, आजाद उम्मीदवार धर्मपाल ठाकुर को 75, आजाद उम्मीदवार बंसी लाल गाजटा को 83 तथा नोटा को 18 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 2019 मत पड़े।

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now