Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गुडजॉब : सोलन पुलिस ने पंजाब से दबोचा, बड़ी मात्रा में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना

गुडजॉब : सोलन पुलिस ने पंजाब से दबोचा, बड़ी मात्रा में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना

सोलन|
सोलन जिला में बीतें दिनों चिट्टे के मामले में पकडे गए तस्करों से जानकारी लेकर पुलिस अब बड़े सरगनाओं पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोलन पुलिस की टीम ने चिट्टा तस्करी के मुख्य सरगना गुरविंदर सिंह (उम्र 25) पुत्र पाला सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

बता दें कि 16 जुलाई को सोलन पुलिस की SIU टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद चिट्टा सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी पवनप्रीत (उम्र 27 वर्ष) पुत्र रेशम सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब और इसके सह आरोपी अजय कुमार को पंजाब के फिरोजपुर जिला से एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत गिरफ्तार किया था।
इसी मामले में आगामी जांच में आज सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा इन आरोपियों के मुख्य सरगना को गुरविंदर सिंह (उम्र 25) पुत्र पाला सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  परमाणु में दर्दनाक हादसा, दो बाईकों में टक्कर के बाद टैंकर के नीचे आया युवक , हुई दर्दनाक मौतए

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि यह आरोपी इन सभी आरोपियों को चिट्टा की बड़ी मात्रा सप्लाई करता था। जो ये आरोपी फिर आगे उसे नशे के आदी लोगो को बेचते थे और इसी तरीके से पैसे कमाते थे। उन्होंने बताया कि नशे के सौदे की रकम का बड़ा भाग आरोपी गुरविंदर को जाता था।
उन्होंने बतया कि पुलिस द्बारा मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस द्वारा जुलाई महीने में ही अभी तक बाहरी राज्यों के 9 सप्लायरों जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एक नाइजीरियन आरोपी भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  Kasauli News: कसौली में कैंट बोर्ड गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क का उद्घाटन..!

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now