Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना : सरकारी स्कूल मे बाल कटवाने के लिए बोलने पर एक छात्र ने प्रधानाचार्य को जड़ दिए थप्पड़

मारपीट shimla news Mandi News

ऊना|
ऊना शहर के साथ लगते सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा 12वीं के एक छात्र को बाल कटवाने की नसीहत देना महंगा पड़ गया। छात्र ने प्रधानाचार्य की नसीहत मानने से इनकार कर दिया तो उन्होंने थोड़ा सख्त लहजे में अनुशासन रखने को कहा। इस पर भड़के छात्र ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ दिए और गला भी घोंट डाला।

इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य नीचे गिर गए और शोर मचाने पर अध्यापकों ने उन्हें उठाकर पानी पिलाया। इसी बीच छात्र अपना बैग उठाकर घर चला गया। बाद में उक्त छात्र अपने पिता के साथ स्कूल पहुंचा। स्कूल प्रधानाचार्य के अनुसार उक्त व्यक्ति ने स्कूल पहुंचते ही प्रधानाचार्य और अध्यापकों को गालियां देनी शुरू कर दीं और हमला करने की कोशिश करने लगा। इस पर विद्यालय के तीन अध्यापकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। उक्त छात्र के पिता ने तीनों अध्यापकों को भी थप्पड़ और घूंसे मारे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना के बाद प्रधानाचार्य ने एसएमसी कमेटी, पंचायत के सदस्यों को स्कूल बुलाया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। कुछ ही देर में सिविल वर्दी में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में जमघट लग गया।

एसएचओ सदर मनोज ने बताया कि इस मामले में सीआरपीसी की धारा 107/51 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीँ घटना की सूचना के बाद शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने भी स्कूल परिसर का दौरा किया। मामले में विभागीय जांच भी करवाई जाएगी। दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now