Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, गोलीबारी में सैनिक घायल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में आज तड़के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरा घायल है।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration


जम्मू (रक्षा) पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ के देगवार टेरवान के सामान्य क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि गढ़ी बटालियन, पुंछ में सुबह करीब दो बजे घात लगाकर संपर्क स्थापित किया गया। सामान्य क्षेत्र देगवार तेरवा में दो व्यक्तियों को एलओसी पार जाते हुए देखा गया।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि इसी तरह रविवार को तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना और कुपवाड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now