Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फर्जीवाड़ा: हिमाचल के डाक विभाग में तीन लोगों ने जाली प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी

fraud, Solan News

शिमला|
हिमाचल के डाक विभाग में जाली प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का मामला सामने आया है। डाक विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 3 लोगों ने जाली प्रमाण पत्र के सहारे पोस्ट ऑफिस की ग्रामीण शाखाओं में नौकरी हासिल की।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों ने मार्क-शीट से छेड़छाड़ करके अपने नंबर बढ़ाए। एक आरोपी उत्तर प्रदेश और 2 अन्य हरियाणा से संबंध रखते हैं। आरोपियों द्वारा अंक बढ़ाने की वजह से उन्होंने मेरिट में जगह बनाई और इसके बूते डाक सेवक और सहायक शाखा डाकपाल पद पर चयनित हो गए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण राजमार्ग सहित 70 मार्ग बंद

डाक विभाग ने नौकरी पाने वाले अंकित कुमार, साहिल और राहुल शामिल है। अंकित कुमार आलापुर निवासी कुंडा प्रतापगढ़ उतर प्रदेश के रहने वाले है, जबकि साहिल निवासी धमतान साहिब नरवाना जिला जींद हरियाणा और राहुल निवासी जलालपुर बपोली पानीपत हरियाणा के रहने वाले है। अब इन तीनों के खिलाफ शिमला के बालूगंज थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि डाक विभाग ने 25 अप्रैल 2022 को अधिसूचना जारी कर इनकी भर्ती की थी। इनका चयन मेरिट के आधार पर किया गया। डाक विभाग ने पहले अपने स्तर पर जांच की और संबंधित शिक्षा बोर्ड से पत्राचार करके सर्टिफिकेट को प्रमाणित कराया। जांच में पता चला कि तीनों आरोपियों की मार्क-शीट से छोड़छाड़ की गई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने की मुख्यमंत्री से भेंट
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now