Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को इस समिति के लिए किया नामित

Rahul Gandhi 12

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को रक्षा मामलों की स्थायी समिति के लिए नामित किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार शाम चार विपक्षी सांसदों को विभिन्न संसदीय समितियों के लिए नामित किया। इसमें कांग्रेस के दो, एनसीपी और आप के एक-एक सांसद शामिल हैं। वायनाड सांसद राहुल गांधी इस साल मार्च में अयोग्य ठहराए जाने से पहले इसी समिति का हिस्सा थे।

राहुल गांधी के साथ डॉ. अमर सिंह को रक्षा समिति के लिए नामित किया गया है। वहीं दूसरी ओर, नवनिर्वाचित AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू को कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति के लिए नामित किया गया है। सुशील कुमार लोकसभा में पार्टी के एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वहीं लक्षद्वीप के सांसद फैजल पीपी मोहम्मद को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति के लिए नामित किया गया। राकांपा नेता की इस साल मार्च में लोकसभा सदस्यता बहाल की गई थी। वह कुछ समय के लिए अयोग्य घोषित कर दिए गए थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now