Prajasatta Side Scroll Menu

चंबा के युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती, दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज

चंबा के युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती, दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज

धर्मेद्र सूर्या |चंबा
जिला चम्बा के उपमंडल सलूणी, की पंचायत नडल के गांव कियानी का तरेश कुमार , जिला कांगड़ा में मजदूरी करने के लिए गया था। जिसको कुछ लोगों ने मिल कर अधमरा कर दिया। मारपीट के समबंध में पीड़ित परिवार ने थाना भवारना में प्राथमिकता दर्ज करवाई।

पीड़ित के चाचा बंशीलाल ने बताया कि तरेश मेहनत मजदूरी करने के लिए बबलू पुत्र गयासो राम, गांव नागौड ,के साथ जिला कांगड़ा में गया था। दिनाक 13 अगस्त 2023 को उसके साथ गए लड़के विकी सुपुत्र किशन, गांव गतका ने रात के 1:00 घर कॉल करके बताया कि तरेश की तबीयत खराब है और उसे ले जाओ खून से बुरी तरह से लथपथ है।

इसे भी पढ़ें:  'वासुकी की जातर' में आस्था और संस्कृति का समागम, भक्तों ने किए नाग देवता के दर्शन

यह बात सुनकर उसके परिवार वाले वहां पहुंचकर उसे आईजीएमसी टांडा में दाखिल करवाया। तरेश कुमार अभी उपचाराधीन है। तरेश कुमार सात दिनों से बोल नहीं पाया है अभी तक कौमा में चला हुआ हैं। बंशी का कहना है उनके साथ रहने वाले लोगों से पूछताछ कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस थाना भवारना जिला कांगड़ा छानबीन शुरू कर दी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now