Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे परवाणू में अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े ट्रक

दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे परवाणू में अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े ट्रक

अमित ठाकुर|परवाणू
परवाणू के सेक्टर 02 स्थित माइक्रोटेक कंपनी के बाहर एवं परवाणू के शीतला माता मँदिर से लेकर सेक्टर 06 तक अवैध रूप से खड़े ट्रकों एवं बड़े-बड़े टेन्कर की वजह से परवाणू की आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| आम जनता का कहना है की सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण ख़ास कर महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और महिलाओं के अंदर एक डर का माहौल उत्पन हुआ है| जहां भी ट्रक खड़े रहते है वहां पर चलने वाली महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं|

दिन में अथवा रात के समय अवैध रूप से सड़क किनारे खडे़ रहने वाले ट्रक कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकते हैं| इन ट्रकों के कारण कई बार राजमार्ग पर जाम भी लग जाता है। जाम कई बार इतना जबरदस्त लगता है कि एक घंटे में वाहन जाम से निकल नहीं पाते हैं। इतना ही नहीं हर समय दुर्घटना का भी खतरा बन जाता है। कई बार इन ट्रकों के कारण सड़क पर पीछे की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को सड़क पार करने वाले लोग नहीं दिखते और दुर्घटना हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:  ऑटो यूनियन सोलन ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई कार्यालय की मांग

रात के समय कई बार अंधेरा होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक दिखाई नहीं देते हैं। इस समस्या के बारे में कई बार समाजसेवी संगठन शिकायत भी कर चुके हैं। परवाणू पुलिस को की गई शिकायत पर सेक्टर दो स्थित माइक्रोटेक कंपनी के बाहर अवैध रूप से खड़े ट्रकों और अन्य गाडियों का परवाणू ट्रेफिक पुलिस द्वारा चालान भी काटे गए थे परंतु अभी भी स्थिति वहीं की वहीं है| अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण भारी जाम लगता है जिसकी वजह से काम पर जानें वाले कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर देरी से पहुंचते है और कई बार जाम के कारण एंबुलेंस को भी जाम में फंसना पड़ा है लेकिन गनीमत यह है की अभी तक इस वजह से किसी व्यक्ति की जान नहीं गई|

इसे भी पढ़ें:  Solan News: किप्स में आयोजित नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन ।

परवाणू की नगरपालिका एवं परवाणू पुलिस प्रशाशन को मिल कर इस महत्वपूर्ण समस्या पर सख़्त कार्यवाही करनी चाहिए ताकी भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न घटे एवं इन ट्रकों को पार्किंग की भी सुविधा मुहैया करवानी चाहीए| माइक्रोटेक कंपनी के मुख्यप्रबंध्क को भी इस बारे सूचित कर सख़्त आदेश देनें की आवश्यकता है|

इसे भी पढ़ें:  सोलन: ट्रक चालक के खिलाफ 15 लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला दर्ज
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now