Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

तमिलनाडु: ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 लोगों की मौत और 20 घायल

तमिलनाडु: ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 लोगों की मौत और 20 घायल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। तमिलनाुड के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम से जा रही ट्रेन की बोगी में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, तमिलनाडु ट्रेन हादसे के मृतकों के परिवार को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

दक्षिण रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक,आग लगने की सूचना सुबह तड़के 5ः15 बजे मिली थी। हादसे के वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से सिलेंडर ले जा रहे थे। इस वजह से आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ट्रेन में आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोच में भीषण आग लगी नजर आ रही है। वहीं, कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।

पीटीआई की मानें तो अधिकांश मृतक यूपी के रहने वाले थे। सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस कोच की बुकिंग कराई थी। इस प्राइवेट कोच में कुल 63 लोग सवार थे। वहीं घायलों को मदुरै के राजाजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं रेलवे ने हादसे में हताहत हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now