Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

हरियाणा के नूंह में धार्मिक यात्रा को लेकर तनाव, धारा 144 लागू

हरियाणा के नूंह में धार्मिक यात्रा को लेकर तनाव, धारा 144 लागू

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
हरियाणा के नूंह में एक बार फिर विश्व हिंदू परिषद ने यात्रा की तैयारी की है। हालांकि प्रशासन ने इस बार यात्रा की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद संगठन का कहना है कि वे यात्रा निकालेंगे। इसे लेकर नूंह को छावनी में तब्दील किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा दिए गए आह्वान पर पुलिस ने नूंह-गुरुग्राम सीमा पर चेक पॉइंट लगाया। पुलिस यहां संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही हैं, जिसके बाद ही उनको जाने दिया जा रहा है। जिन लोगों का पास नूंह की ID है सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, हरियाणा पुलिस ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के यात्रा के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां स्थिति शांतिपूर्ण है। ‘यात्रा’ निकालने की इजाजत नहीं दी गई है। केवल नूंह के स्थानीय लोगों को ही जिले में प्रवेश की अनुमति है।

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के यात्रा आह्वान के मद्देनजर नूंह और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अयोध्या से आए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया।

मैं अयोध्या से यहां आया हूं। प्रशासन ने हमें यहां रोक दिया है, वे हमें ना तो आगे बढ़ने दे रहे हैं और ना ही हमें वापस जाने दे रहे हैं इसलिए मैं आमरण अनशन कर रहा हूं। अगर वे (प्रशासन) मुझे कहीं और शिफ्ट कर देंगे तो मैं वहां भी आमरण अनशन करूंगा।
-संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज-

प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है। कानून एवं व्यवस्था के लिए इलाके में बल की तैनाती की गई है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे आपसी समझ से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।
-राजेंद्र,आईजी, साउथ रेंज, रेवाड़ी-

हमने किसी भी प्रकार की यात्रा या समूह आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी है। इंटरनेट सेवा निलंबित है। जांच चल रही है, 250 से अधिक आरोपियों की पहचान की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। चार एसआईटी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। जो भी सोशल मीडिया के जरिए भड़काने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके अकाउंट (सोशल मीडिया) ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
-ममता सिंह, एडीजी(कानून एवं व्यवस्था)-

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now