Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रियंका का हिमाचल दौरा सरकार की असफलताओं को छुपाने का प्रयास, आयत शुल्क पर फैला रहे सनसनी : बिंदल

हिमाचल

शिमला | 14 सितम्बर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनी क्षमता से बढ़कर जनसेवा में जुटने का आवाहन किया। उन्होनें कहा कि प्रियंका गाँधी वाड्रा का हिमाचल प्रदेश का प्रवास केवल और केवल प्रदेश सरकार की असफलताओं को छुपाते हुए भाजपा की केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने की योजना से किया गया एक प्रयास है।

बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का जनमानस पिछले 9 महीने से प्रियंका वाड्रा द्वारा दी गई गारंटियों के पूरे होने का इंतजार कर रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां और 22 लाख बहनों को 1500 रू महीना व अन्य गारंटियां दी जानी थी परन्तु चुनाव में वोट लेने के बाद हिमाचल की जनता अब ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होनें कहा कि प्रियंका वाड्रा के आगमन पर बहनो को लगा था कि 22 लाख हिमाचली बहनो को 13500 रू की बकाया राशि समेत आगामी पैसा मिलना शुरू हो जाएगा, परन्तु ऐसा नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल हाईकोर्ट ने धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम 2019 के विरुद्ध दायर की गई याचिका में सरकार को जारी किया नोटिस

डाॅ बिन्दल ने कहा कि सेब के आयात शुल्क को लेकर प्रदेश में सनसनी फैलाने के लिए बिना किसी नोटिफिकेशन के बयानबाजी कर दी गई ताकि गारंटियों की तरफ से ध्यान हटाया जा सके। आयात शुल्क में 35 प्रतिशत की गिरावट करते हुए 15 प्रतिशत रहने की बात कांग्रेस द्वारा कहकर दोबारा से झूठी गारंटियों की तरह जनता को दिगभ्रमित करने का असफल प्रयास किया जा रहा है, यह निंदनीय है।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने Himachal दौरे पर आई प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

इसे भी पढ़ें:  शिमला : जगोड़ा गांव में दो मजदूरों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट
Disaster in HimachalHimachal Latest NewsHimachal NewsPriyanka Gandhi VadraShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now