Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने Himachal दौरे पर आई प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

Published on: 14 September 2023
Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला | 14 सितम्बर 
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आईं प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सेब को लेकर जो प्रियंका गांधी ने झूठा बयान दिया है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वो 50 प्रतिशत ही है। इससे हिमाचल के बागवानों को किसी तरह से नुकसान नहीं होने वाला है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अमेरिकन सेब पर 20 फीसदी आयात शुल्क मोदी सरकार ने अमेरिकी सरकार द्वारा एल्युमीनियम और स्टील से जुड़े उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने के विरोध में जवाबी कार्रवाई में लगाई थी। जब वह शुल्क अमेरिकन सरकार ने हटा लिया तो उसे भारत सरकार ने भी हटा लिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब पर आयात शुल्क घटाने से हिमाचल के बागवानों को कोई नुकसान नहीं है। प्रदेश सरकार कोरा झूठ बोल रही है। कोई भी सेब 75 रुपये कम के मूल्य से भारत में आ ही नहीं सकता। इसके बाद ट्रांसपोर्ट समेत अन्य खर्च अलग हैं। इसलिए कांग्रेस के लोग बागवानों को बरगलाना बंद करें। जो कांग्रेस सरकार सड़कें न खुलने से सेब फेंकने वाले बागवान पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा रही है, उनके मुंह से ऐसी बात अच्छी नहीं लगती है।

चुनावी गारंटियां भूली
जयराम ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा का हिमाचल की राजधानी शिमला में घर भी है। उन्हें आपदा में पहले ही आ जाना चाहिए था। हिमाचल के लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनकी ओर से दी गई चुनावी गारंटियां सरकार बनने के बाद कांग्रेस भूल गई है।

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि पहली कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी देने का हिमाचल के युवा इंतजार कर रहे हैं। सरकार को बने नौ माह हो गए हैं लेकिन न तो महिलाओं को सम्मान निधि मिली और न ही युवाओं को रोजगार। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी हिमाचल में आईं लेकिन आपदा प्रभावितों के लिए राज्य सरकार से क्या राहत दिलवाई, इस बारे में भी उन्हें बताना चाहिए।

Himachal News: उद्योगों पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी बढ़ाना प्रदेश सरकार का गलत कदम

बड़ी खबर: नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क फायरिंग केस में 3 गिरफ्तार

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal PradeshHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayJai Ram ThakurPriyanka Gandhi Vadra

Join WhatsApp

Join Now