Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: भाजयुमों नेता के खिलाफ महिला से दुराचार का मामला दर्ज

Published on: 4 October 2023
Solan News: Shimla Punjabi Model Rape Case shimla news, Himachal News

शिमला | 4 अक्टूबर
राजधानी शिमला से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर महिला से दुराचार करने का आरोप लगा है। पंजाब निवासी पीड़ित महिला द्वारा बालूगंज थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि हितेश शर्मा निवासी शर्मा नाम के व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। हितेश शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुका है। इसके अलावा मंडल सचिव के पद पर भी रह चुका है।

बता दें कि पुलिस ने पीड़िता के ब्यान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए तलब किया है। जल्द पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी भी कर सकती है।

रेप की यह वारदात अप्रैल महीने की बताई जा रही है। मगर युवती ने अब जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसलिए पुलिस इस मामले में हर पहलू को देखकर आगे बढ़ रही है। जिस युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं, वह शिमला के खलीणी का रहने वाला है। वह होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है, जबकि पीड़ित युवती पंजाब की रहने वाली है। पीड़िता भी होटल व्यवसाय से जुड़ी हुई है।

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से 5 की मौत, जवानों समेत 40 लापता

Sanjay Singh Arrested: आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, ईडी कर रही पूछताछ

Shimla News: हिमाचल बीजेपी का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बयान पर पलटवार

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now