हमीरपुर | 18 अक्तूबर
Hamirpur News: हमीरपुर जिला के कांगू वाया नेरी बलेटा सड़क पर नेरी के पास निजी बस और एचआरटीसी बस के बीच टक्कर हो गई। हादसा बुधवार सुबह 9:30 बजे के करीब का है। हादसे में दोनों बसों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार टक्कर के कारण निजी बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एचआरटीसी की बस को भी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। नेरी से कांगू वाया बलेटा सड़क में करीब एक घंटे तक किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं हो पाई। उसके बाद दोनों चालकों की ओर से आपसी सहमती के बाद ही बसों को घटनास्थल से हटाया गया।
बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस चालक तेजराज ने कहा कि बुधवार सुबह वे विद्यार्थियों को नेरी महाविद्यालय छोड़ने जा रहे थे। नेरी के पास आगे से अचानक एक कार आई। कार को पास देने के लिए हल्की सी ब्रेक लगाई उसी समय पीछे से आ रही निजी बस ने एचआरटीसी बस को पीछे से टक्कर मार दी। आपसी सहमती के बाद हादसे को लेकर पुलिस थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया।
The Buckingham Murders का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, Kareena Kapoor Khan इंटेंस लुक में आई नजर
Hamirpur News , HRTC Bus Accident, Private Bus Accident
















