Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुखर्जी नगर में 12वीं फेल टीम ने एक बार फिर दर्ज कराई अपनी मौजूदगी, दिल जीतते हुए किया फिल्म का प्रमोशन

मुखर्जी नगर में 12वीं फेल टीम ने एक बार फिर दर्ज कराई अपनी मौजूदगी, दिल जीतते हुए किया फिल्म का प्रमोशन

पूजा मिश्रा |
दिल्ली, भारत – विधु विनोद चोपड़ा की “12वीं फेल” को दमदार कास्ट विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अंशुमान और अनंत जोशी ने अपनी मच अवेटेड रिलीज को प्रमोट करने के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

बता दें कि फिल्म की ज्यादातर अहम हिस्सों की शूटिंग को मुखर्जी नगर के रियल लाइफ लोकेशन में फिल्माया गया है और अब फिल्म की कास्ट अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए उन गलियों का फिर से दौरा किया, जहां उन्होंने इसे शूट किया था। इस दौरान कास्ट के साथ 90 बेहद उत्साही छात्र भी शामिल हुए, जिन्होंने मुखर्जी नगर को अपना कैनवास बनाया और उसे #Restart के रंग में दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुखर्जी नगर की सड़कें चमकीले रंगों और #Restart के नारे से रोशन हो उठी। भीड़ ने रैली निकाली और जल्द रिलीज होने वाली फिल्म का एंथम सॉन्ग “रीस्टार्ट” को गाया। इतना ही नहीं छात्रों ने #Restart पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

सच्ची कहानी पर आधारित 12वीं फेल उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी के एंट्री एग्जाम देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक एग्जाम से आगे निकल जाता है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

The Buckingham Murders का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, Kareena Kapoor Khan इंटेंस लुक में आई नजर

12वीं फेल

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now