Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बालिका आश्रम गरली में एक साथ 15 बच्चियां कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता|
बालिका आश्रम गरली की 15 लड़कियां कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। आश्रम में कोरोना संक्रमण फैलने से हड़कंप सा मच गया है, यहां अभी 45 बच्चियां रहती हैं। संक्रमित पाई गई बच्चियां 6 से 14 आयु वर्ष के बीच की हैं। बता दें कि देहरा उपमंडल के गांव गरली में स्थित बालिका आश्रम में 45 बच्चे रह रहे हैं और करीब पांच सदस्यों का स्टाफ दिन रात बच्चों की निगरानी में व्यस्त रहता है।

देहरा के एसडीएम धनवीर ठाकुर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा आश्रम के शेष बच्चों और स्टाफ कर्मियों का भी शुक्रवार कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया है और उन्हें आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूरा बालिका आश्रम व परिसर सैनिटाइज कर दिया है और शेष रहते बच्चे और स्टाफ के टेस्ट करवा दिए हैं। टेस्ट करवाने के साथ ही उन्हें आइसोलेट कर दिया है। जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आती, तब तक किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now