Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NIA Raid: कनार्टक और महाराष्ट्र में NIA की रेड, 40 ठिकानों पर चल रही छापामारी

Published on: 9 December 2023
NIA की बड़ी कार्रवाई: NIA Raid I

NIA Raid In Karnataka Maharashtra: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आज देशभर में छापामारी चल रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की सर्च चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह छापामारी ISIS आतंकियों से कनेक्शन के शक में की जा रही है।

महाराष्ट्र में ठाण, पुणे और मीरा भायंदर में NIA की टीमें पहुंचीं। कर्नाटक में कई जगहों पर NIA की टीमें पहुंची हुई हैं। NIA की टीमों के साथ लोकल पुलिस टीमें भी हैं। कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में एक जगह। तलाशी के बाद पुणे से ISIS आतंकी साजिश मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Wheat stock limit: केंद्र सरकार ने गेहूं की स्टॉक सीमा घटाई, जमाखोरी रोकने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए लिया निर्णय

UPSC Mains Result 2023: इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और चल रहे मामले में विदेशी स्थित आईएसआईएस संचालकों की भागीदारी के साथ एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। जांच में भारत के भीतर आईएसआईएस की चरमपंथी विचारधारा का प्रचार करने के लिए प्रतिबद्ध व्यक्तियों के एक जटिल नेटवर्क का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा, इस नेटवर्क ने आईएसआईएस के स्वयंभू खलीफा (नेता) के प्रति निष्ठा (बायथ) की शपथ ली और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के निर्माण में शामिल पाया गया। उन्होंने बताया कि नेटवर्क का इरादा भारतीय धरती पर आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देना था।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now