Prajasatta Side Scroll Menu

Deputy Speaker in Himachal Assembly: श्रीरेणुकाजी से 3 बार के विधायक विनय कुमार बने हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

Vinay Kumar Appointed Deputy Speaker in Himachal Assembly

धर्मशाला |
Deputy Speaker in Himachal Assembly: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सिरमौर जिले के श्रीरेणुकाजी से विधायक विनय कुमार (Vinay Kumar) डिप्टी स्पीकर बने। उन्हें सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर चुना गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने उन्हें डिप्टी स्पीकर बनाने को लेकर पहला प्रस्ताव सदन में रखा जिसका मुकेश अग्निहोत्री ने अनुमोदन किया। दूसरा प्रस्ताव कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने रखा मंत्री शांडिल ने इसका अनुमोदन किया।

विपक्ष की तरफ से तीसरा प्रस्ताव जयराम ठाकुर ने रखा, इसका हंसराज ने अनुमोदन किया। सुक्खू और जयराम, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन विनय कुमार को डिप्टी स्पीकर के आसन तक ले गए। उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सदन का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस ,राज्यपाल ने रिज पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

विनय कुमार को डिप्टी स्पीकर बनाए जाने पर रेणुका विधानसभा में ख़ुशी की लहर है। क्षेत्र के लगभग 250 कांग्रेस कार्यकर्ता उनके लिए तपोवन विधानसभा में मौजूद रहे।

विनय कुमार ने विधानसभा उपाध्यक्ष के संवैधानिक पद पर अपनी नियुक्ति के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदन को शांतिपूर्ण तरीके से चलाना उनकी प्राथमिकता रहेग। वह सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के सदस्यों को एक बराबर वक्त देंगे। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष ही कार्यवाही का संचालन करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Hrtc Luggage Policy: लगेज पॉलिसी विवाद में किरकिरी के बाद एचआरटीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण..!

Parliament Security Breach: भारतीय संसद के इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन, 141 सांसद सस्पेंड

HP Assembly Winter Session: धर्मशाला में भाजपा विधायकों का गले में बैनर डालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Himachal News: क्या प्रदेश के छोटे और सिंगल बस ऑपरेटरों को व्यवसाय से बाहर करने की फ़िराक में है हिमाचल सरकार ?

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Assembly Himachal News in Hindi Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now