Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बारिश से बचने को लिया पेड़ का सहारा,पेड़ को चीरते हुए दोनों पर गिरी आसमानी बिजली, दो की मौत

Published on: 11 May 2021
आसमानी बिजली का कहर

प्रजासत्ता |
शिमला जिला के विकास खंड रामपुर की मशनु पंचायत में सोमवार देर शाम को आसमानी बिजली गिरने से नेपाली मूल के दो लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी मुताबिक दोनों नेपाली खेत से काम निपटाने के बाद वापस अपने डेरे की ओर लौट रहे थे। उस समय अचानक मौसम खराब हुआ तो बहुत जोर से आसमानी बिजली कड़कने लगी और बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए दोनों ने बान के पेड़ का सहारा लिया। लेकिन बिजली इतनी जोर से कड़क रही थी कि पेड़ की टहनियों को चीरते हुए सीधे दोनों पर जा गिरी और उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय युवक ने पंचायत प्रधान विभा को दी। जिसके बाद उन्होंने सराहन पुलिस का इसकी जानकारी दी|

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सराहन अस्पताल पहुुंचाया। प्रधान ने बताया कि दोनों युवक नेपाल के रहने वाले थे, जो मशनू के पानवी में मजदूरी करते थे।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now