Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla Punjabi Model Rape Case: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शिमला से लुधियाना पहुंची पुलिस, मॉडल की तबीयत बिगड़ी

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

शिमला |
Shimla Punjabi Model Rape Case: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शूटिंग के लिए आई एक मॉडल ने रेप का आरोप लगाया है। मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज का मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पंजाब की मॉडल ने शिमला में रेप की शिकायत पुलिस को दी है। जालंधर की रहने वाली पीड़िता ने न्यू शिमला महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है।

पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में मॉडल ने कहा कि वह 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थी। रात को सभी शिमला के एक होटल में ठहरे हुए थे। महिला की शिकायत के अनुसार इस दौरान, आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

शिमला के एसएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। 27 दिसंबर को मिली शिकायत के आधार पर आरोपी युवक पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लुधियाना पहुंची हिमाचल पुलिस
वहीँ मीडिया में जानकारी आई है कि शिमला में रेप का शिकार हुई पंजाब की 23 वर्षीय मॉडल की तबीयत खराब हो गई है। वह फिलहाल शिमला में ही है। पुलिस उसके ठीक होने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएगी। उसे कुछ टेस्ट भी बाकी हैं। इस बीच हिमाचल पुलिस रेप के आरोपी जगतार सिंह संधू को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के लुधियाना पहुंच गई है। आरोपी लुधियाना के धर्मकोट एरिया का रहने वाला है। पुलिस उसे काबू कर शिमला लाएगी।

Hamirpur News: गश्त के दौरान कार से बरामद की 5 किलो चरस, मामला दर्ज

Shimla News: आधी रात को सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, कोटखाई के SDM झुलसे

प्रदेश में चिट्टा तस्करी से करोड़ों कमाने वाले शातिर तस्कर को Solan Police ने दबोचा

Shimla Punjabi Model Rape Case

ShimlaShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now