Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस नेता रामकुमार ने 5000sqft हाल को कोविड सेंटर बनाने का दिया ऑफर,फ्री एम्बुलेंस सेवा वैन भी करेंगे भेंट

Published on: 12 May 2021
himachal News कोरोना काल में BBN में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएँ, धूल फांक रहें वैंटिलेटर व अन्य जरुरी उपकरण

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों और अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर दून से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रामकुमार चौधरी ने एक सकारात्मक पहल की है| रामकुमार चौधरी बड़ा फैसला लेते हुए अपने निजी भवन 5000 स्क्वायर फीट का हॉल कोविड सेंटर बनाने को देने का फैसला किया है| इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि यदि सरकार इस हॉल कोविड सेंटर के लिए इस्तेमाल करना चाहती है तो वह इसे निर्देश जरी होने के पांच दिन में पूरी तरह से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए तैयार कर देंगे| इसके अलावा उन्होंने आपातकाल में सेवा के लिए एक एम्बुलेंस भेंट करने की बात की है जिसके लिए उन्होंने इसका आर्डर भी दे दिया है| इस सम्बन्ध में उन्होंने एसडीएम नालागढ़ को पत्र भी लिखा है |

e97da339 5f23 401b afa2 66d3f2342c10
0a389fb1 9455 475a 81fd 899d803d8d4d

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown In Himachal) लगाया गया है। सभी सरकारी-प्राइवेट कार्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रदेश में धारा-144 लागू कर दिया गया है| बता दें कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं| ऐसे में कोरोना संक्रमित लोगों को मरीजो को असुविधाओं का समाना न करने पड़े इसके लिए कांग्रेस नेता राम कुमार द्वारा यह पहल की गई है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now