Prajasatta Side Scroll Menu

परवाणू में अनाज से भरा कैंटर दीवार से टकराया, ट्रक चालक सुरक्षित

shgsgd

अमित ठाकुर । परवाणू
परवाणू शिमला हाईवे पर परवाणू शिवालिक होटल के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पर बनी नाली फंस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन कुछ समय के लिए वहां यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुचारू रूप से बहाल कर दिया।

जानकारी के अनुसार परवाणू में स्थिति शिवालिक होटल एवं वाइन शॉप के पास एक आटे से भरा हुआ कैंटर राजस्थान से परवाणू की और आ रहा था ट्रक माल से पूरी तरह भरा हुआ था जैसे ही ट्रक शिवालिक होटल के पास पहुँचा चढ़ाई होनें के कारण वह अनियंत्रित हो गया। इस दौरान ट्रक पहाड़ी से टकराया एवं अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे वहां कुछ देर के लिए जाम लग गया।

इसे भी पढ़ें:  Baghat Bank Defaulter Arrested: बघाट बैंक से लिया करोड़ों रुपये का लोन न भरने पर दूसरा डिफाल्टर गिरफ्तार

सूचना मिलने पर परवाणू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया। हादसे को लेकर परवाणू थाना पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

परवाणू पुलिस ने अभी शुरआती जांच में बताया है की ट्रक चढ़ाई अधिक होनें की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया ! आगे के कारणो का अभी पता लगाया जा रहा है ! इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है और ट्रक चालक का ईलाज परवाणू ई एस आई अस्पताल में किया जा रहा है !
परवाणू पुलिस द्वारा शुरुआती जानकारी में बताया हादसे में किसी भी प्रकार की मानव हानि नहीं हुई है|

इसे भी पढ़ें:  राजपुरा स्कूल की प्रधानाचार्य अदित कंसल को किया गया सम्मानित
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now