Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कार से पचास लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार

Solan News : कार से पचास लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार

बद्दी |
Solan News:
जिला पुलिस बद्दी द्वारा नशा तस्करों पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। संढोली के पास बद्दी पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से दस किलो से ज्यादा चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संढोली के पास नाका लगा कर पुलिस हर आने जाने वाले वाहन की तलाशी ले रही थी।

जैसे ही एक टाटा नेक्शन कार मौके पर पहुंची तो पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान कार से 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मौके पर कार में सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि कार सवार युवक चंबा जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Baddi News: गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों को अपनाने का आह्वान..!

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा और नालागढ़ कोर्ट से दोनों ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और उनसे पता लगाया जाएगा कि यह आरोपी कहां से अवैध नशे की खेप लाया करते थे और कहां -कहां सप्लाई किया करते थे। पुलिस के मुताबिक इस 10 किलो चरस की कीमत राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख से ज्यादा है।

एएसपी बद्दी अशोक शर्मा ने बताया कि बद्दी पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी और पुलिस ने नाका के दौरान जब एक कार की तलाशी ली तो उसे 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस समेत दोनों ही चंबा निवासी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। और उन्हें नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान पूछताछ में उन्हें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: गुनाई स्कूल के वार्षिक महोत्सव में नन्हें सितारों ने बिखेरी छटा, उप शिक्षा निदेशक का बेटियों के सम्मान में ज़ोरदार संदेश!

CAA Notification: देशभर में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Himachal News: ईमान बेचने वाले जनप्रतिनिधियों को कभी माफ नहीं करेगी प्रदेश की जनता

Kangra News: इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 143 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

Shimla News: भाजपा नेताओं का जुबानी हमला, कहा मुख्यमंत्री परेशान, चुने हुए प्रतिनिधियों पर गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

Himachal Politics: बागी सुधीर शर्मा को खटका सीएम सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य का मंच साझा करना

Solan News: 25 फरवरी को कसौली विधानसभा के दौरे पर होंगे सीएम सुक्खू, विभिन्न परियोजनाओं करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास

Solan News: अर्की विधानसभा क्षेत्र के 71 गांव के लिए वरदान सिद्ध होगी नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन योजना

Latest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News UpdateToday Solan News

Join WhatsApp

Join Now