Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: बागी सुधीर शर्मा को खटका सीएम सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य का मंच साझा करना

Himachal Politics:

शिमला |
Himachal Politics: हिमाचल में कांग्रेस के बागी नेता सुधीर शर्मा ने अब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramditya Singh) पर निशाना साधा हैं। सोलन में रविवार को विक्रमादित्य सिंह और सीएम सुक्खू एकमंच पर नजर आए थे। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने सोलन में एक बयान में कहा कि सरकार के खिलाफ साजिश रचने के बारे में खुफिया एजेंसियों को कोई जानकारी नहीं मिली और ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जब एक मंच पर नजर आए, तो बागी नेता सुधीर शर्मा ने इशारों-इशारों में राजनीति में मंच साझा करने वाले इस संकट को लेकर बड़ा निशाना साधा। सुधीर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो हमारे साथ थे, अब एजेंसियो पर तंज कस रहे हैं उनके लिए…कैसे कैसे, ऐसे वैसे हो गए, ऐसे वैसे…कैसे कैसे हो गए. यह उनके लिए जो FIR कर रहे हैं. इस दौर-ए-सियासत का इतना सा फ़साना है,बस्ती भी जलानी है मातम भी मनाना है। एक मंच पर आने के लिये दोनों को प्रेषित है। सुधीर शर्मा ने इस पोस्ट में मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री का नाम तो नहीं लिखा लेकिन इशारा इशारों में ही अपनी बात खुलकर कह दी।

इसके अलावा, सुधीर ने सोशल मीडिया पर सोमवार को एक बार फिर लिखा कि यह पिद्दी है…जिसके ऊपर कहावत बनी…क्या पिद्दी क्या पिद्दी का शोरबा. “क्या पिद्दी, क्या पिद्दी का शोरबा” को सांकेतिक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
Himachal Politics:

बता दें कि सोलन में जनसभा के दौरान जब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोलने के लिए मंच पर आए, तो उन्होंने पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ, उसमें बहुत बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर है। ऐसे में इन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। लोक निर्माण मंत्री ने मुख्यमंत्री से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

Himachal Politics: निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के बागी चैतन्य शर्मा के पिता पर FIR दर्ज

Himachal की कलह सुलझाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाई 6 सदस्यों की कमेटी

Electoral Bond Case: SBI की अर्जी पर आज अहम सुनवाई, क्‍या सुप्रीम कोर्ट बढ़ाएगा समय सीमा..?

मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपये मासिक इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की घोषणा की

Himachal Politics: राज्यसभा सांसद चुनाव के लिए कांग्रेस सरकार विधायकों पर बना रही दबाव : जयराम

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharSukhwinder Singh SukhuVikramaditya Singh

Join WhatsApp

Join Now