Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal की कलह सुलझाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाई 6 सदस्यों की कमेटी

Himachal की कलह सुलझाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाई 6 सदस्यों की कमेटी

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चल रहे कांग्रेस के अंदरुनी संकट को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक 6 सदस्यों की कमेटी बनाई है। यह कमेटी सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए बनाई गई है जिसमें सीएम और डिप्टी सीएम का नाम भी शामिल है।

इस समीति में जिन नेताओं को शामिल किया गया है उनमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर,और कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल हैं।

हिमाचल में पिछले कई दिनों से राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। बीते दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक डी. के. शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन करने की घोषणा कर दी थी। इन तीनों सदस्यों के नाम इस वक्त घोषित भी कर दिए गए थे। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा इसमें तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। फिलहाल सभी सदस्यों से तत्काल काम शुरू करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समन्वय समिति के सदस्यों के नाम को मंजूरी दी है।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री के दौरे के लिए करें पुख्ता प्रबंध: जय राम ठाकुर

बता दें कि कांग्रेस बागी विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र भुट्टो ने हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। स्पीकर ने राज्य के बजट पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए सभी बांगी विधायकों को विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिस पर 12 मार्च को सुनवाई होगी।

Electoral Bond Case: SBI की अर्जी पर आज अहम सुनवाई, क्‍या सुप्रीम कोर्ट बढ़ाएगा समय सीमा..?

इसे भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Song 2024: हंसराज रघुवंशी सिंगर के मुरीद हुए पीएम मोदी, शेयर किया भगवान राम पर गाया गाना

Bastar The Naxal Story Trailer लॉन्च पर अदा शर्मा ने मंत्रों के उच्चारण से सबको चौंकाया, लूटी महफिल!

Lok Sabha Election 2024 : BREAKING ! BJP आज जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 6 बजे होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Parwanoo Municipal Council: पार्षद चंद्रवती को उसके निलंबन पर न्यायलय से मिला स्टे ऑर्डर

Himachal Pradesh | Congress Coordination Committee HP

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now