Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

Published on: 7 May 2024
Kangra News:

अनिल शर्मा।राजा का तालाब
Kangra News:उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बड़ी वतराहन में उचित मूल्य की दुकान पर शातिरों ने नगदी और खाद्य सामान को चुराकर घटना को अंजाम दिया है।शातिरों ने दुकान के शटर को हल्का से उठाकर कुछ नगदी, दाल व खाद्य तेल को चुराया है।उचित मूल्य की दुकान के संचालक को चोरी का पता मंगलवार सुबह लगा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने दुकान के शटर को उठा हुआ देखा। तो उन्होंने दुकान के अंदर जाकर जब सामान की पड़ताल की तो पाया कि वहां से 10 बोतल कड़वा तेल, 10 किलो दाल और लगभग पांच हजार नगदी गायब थी। ऐसे में उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी रैहन को घटना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस दिशा में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी पवन गुप्ता का कहना है कि इस विषय में उनके पास शिकायत आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Mandi News: HRTC की चलती बस का अगला टायर खुला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

HP Board 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं हिमाचल की टाॅपर..! दूसरे स्थान पर कांगडा की कृतिका शर्मा

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now