Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP Board 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं हिमाचल की टाॅपर..! दूसरे स्थान पर कांगडा की कृतिका शर्मा

Published on: 7 May 2024
HP Board 10th Result

HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल में 10वीं कक्षा की टाॅप-10 मेरिट सूची में भी बेटियों ने बाजी मारी है। टाॅप-10 मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें से 71 छात्राएं हैं।

वहीँ दसवीं कक्षा की मेरिट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल प्रदेश प्रथम स्थान हासिल किया है। रिद्धिमा शर्मा ने 700 में 699 यानी 99.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिद्धिमा शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। रिद्धिमा ने 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय में प्रवेश लिया है।

वहीं, दूसरे स्थान पर कांगड़ा की कृतिका शर्मा रहीं। जिन्होंने 99.71 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर बिलासपुर के शिवम शर्मा रहे। जिन्होंने 99.57 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। चौथे नंबर पर शिमला के धृति तेग्टा रहीं। धृति ने भी 99.57 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। पांचवें नंबर पर कांगड़ा के रुशिल सूद रहे। जिन्होंने 99.57 अंक हासिल किए हैं।

बोर्ड ने मंगलवार को 2024 में संचालित की गई दसवीं कक्षा के नियमित, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार व अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया किया गया। परीक्षा परिणाम 74.51 फीसदी रहा है। 91,622 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इनमें से 67,988 पास हुए। 10474 की कंपार्टमेंट आई है।

441462396 872857451546719 505656478997426898 n 441493068 872857534880044 5724901976758114627 n e1715067257527

 

ड्रेसिंग रूम के अंदर रोने लगे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल

Suryakumar Yadav Century: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक शतक

HP Board 10th Result 2024: आज सुबह 10:30 बजे होगा जारी, रिजल्ट देखने का सीधा लिंक यहां

Himachal Pradesh: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने इन सीटों पर 2 नए चेहरों को दिया मौका..!

Best Electric Scooter in india: ओडिसी ने 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर किये लॉन्च, जानें! कीमत, टॉप स्पीड और रेंज..

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now