Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: गोशाला में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत

Mandi News: गोशाला में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत

Mandi News: मंडी जिले में जोगिंद्रनगर के अलगाबाड़ी गांव में गोशाला में आग लगने की घटना सामने आई है, इस हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि उसका बेटा भी झुलसने की वजह से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद गोशाला में बंधे पशुओं को बचाते हुए यह घटना पेश आई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोशाला में बंधे मवेशियों को घास डालने के लिए अनिरुद्ध (68) अपनी पत्नी के साथ गए थे। पत्नी गोशाला में अपने कार्य को समेटकर घर लौट आईं। कुछ ही देर बाद गोशाला से जब धुआं उठने लगा तो परिवार के सदस्य चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचे। बेटे सुरेश कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए सबसे पहले मवेशियों को बाहर निकाला, इस बीच वह भी झुलस गया। मौके पर एकत्रित भीड़ आग पर काबू पाने में जुट गई।

जब आग नहीं बुझी तो दमकल विभाग की टीम को बुलाना पड़ा। करीब 12 बजे दमकल विभाग ने जब राहत और बचाव कार्य शुरू किया तो गोशाला के ऊपरी भाग में अनिरुद्ध का जला हुआ शव बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध के गोशाला के अंदर होने की जानकारी किसी को नहीं थी, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार गोशाला में धुएं के दौरान दम घुटने से मौत हुई है। इसके बाद आग की लपटों में अनिरुद्ध जल गए।

वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। शव का पोस्टमार्टम पुलिस की निगरानी में करवाया गया है।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now