Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 ही महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!

Photo of author

Tek Raj


Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal 3 women elected to Lok Sabha : आजादी के बाद से अब तक, इन 75 वर्षों में हिमाचल प्रदेश से केवल तीन महिलाएं ही लोकसभा में पहुंची हैं। अब तक तीन सफल उम्मीदवारों में राजकुमारी अमृत कौर, चंद्रेश कुमारी और प्रतिभा सिंह शामिल है। लोकसभा चुनाव के माध्यम से संसद की दहलीज तक पहुंचने वाली तीनों महिलाएं राजपरिवार का हिस्सा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं का लगभग 49 प्रतिशत भाग महिलाएं हैं। प्रदेश में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर रही है। लेकिन महिलाएं संसदीय चुनावों में अपनी छाप छोड़ने में विफल रही हैं। इसका कारण है कि राजनीतिक दलों ने उन्हें मैदान में उतारना ज्यादा पसंद नहीं किया। हालांकि राजनीतिक परिवारों से आने वाली महिलाओं को ही मैदान में उतारा गया और उन्होंने चुनाव भी जीता।

Himachal 3 women elected to Lok Sabha : हिमाचल से अब तक केवल 3 महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई..!
संसद की दहलीज तक पहुंचने का श्रेय सबसे पहले रानी अमृतकौर, दूसरा नाम चंद्रेश कुमारी, जबकि तीसरा नाम प्रतिभा सिंह का है।

हिमाचल में लोकसभा चुनावों के इतिहास की बात करें तो संसद की दहलीज तक पहुंचने (Himachal 3 women elected to Lok Sabha) का श्रेय सबसे पहले रानी अमृतकौर, दूसरा नाम चंद्रेश कुमारी, जबकि तीसरा नाम प्रतिभा सिंह का है।

रानी अमृतकौर:

Himachal 3 women elected to Lok Sabha: रानी अमृतकौर ने वर्ष 1952 में वह मंडी-महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीतकर संसद तक पहुंचीं। हिमाचल के मंडी से उन्होंने पहला चुनाव लड़ा था व आजाद भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री रही। यही नहीं उन्होंने दिल्ली में एम्स की स्थापना के लिए भी काम किया, दिल्ली का प्रतिष्ठित एम्स उन्हीं की देन है। राज घराने से होने के बाद भी उनका देश और लोगों के प्रति सेवाभाव का जज्बा हमेशा ही प्रेरणा दायक रहा।

Tek Raj

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now
Popup Ad Example