Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

Published on: 6 May 2024
Himachal CM Helpline Office

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में स्थित सीएम हेल्पलाइन कार्यालय ( CM Helpline Office ) उस समय जंग का मैदान बन गया जब आउटसोर्स कर्मचारी और प्रोजेक्ट मैनेजर आपस में भिड़ गए। घटना दोपहर के समय की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों को सुना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार  ISBT के समीप स्थित CM Helpline Office में मैनेजर और कर्मचारियों में किसी बात को लेकर पहले तो तीखी नोकझोंक हो गई और बात इतनी बढ़ गई की नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना में शामिल कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लेबर डिपार्टमेंट की नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रैल 2022 से जो न्यूनतम मानदेय मिलना चाहिए। वह नहीं दिया जा रहा है और न ही उन्हें बकाया एरियर दिया जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि इसे लेकर एक शिकायत लेबर डिपार्टमेंट के पास भी विचाराधीन है। कर्मचारियों का कहना है कि शिकायत करने की वजह से उनके टीम लीडर मदन को टर्मिनेट किया जा रहा था। इस बारे में वह प्रोजेक्ट मैनेजर से बात करने गए थे। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। हाथापाई के बाद मामला पुलिस के पास जा पहुंचा है।

गौरतलब है कि सीएम हेल्पलाइन ( CM Helpline Office ) में एक निजी कंपनी के साथ अनुबध के तहत लगभग 102 कर्मचारी आउटसोर्स पर लगाए गए। कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें अभी 9200 रुपए मानदेय मिल रहा है, जो कि लेबर डिपार्टमेंट की नोटिफिकेशन के अनुसार, 12000 होना चाहिए। बढ़े हुए मानदेय के लिए कर्मचारी बात कर रहे थे और बकाया एरियर की मांग कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व जयराम सरकार ने आम जनता की शिकायत के निवारण के लिए CM हेल्पलाइन शुरू की थी। इसके लिए 1100 टोल फ्री नंबर जारी किया गया था।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CM हेल्पलाइन के नोडल ऑफिसर विकास चड्डा ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर और कर्मचारियों में लड़ाई की सूचना मिली है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर अगामी कार्रवाई होगी ।

जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई

Covishield Side Eeffects संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए Supreme Court सहमत..!

Big Update on 2000 Rupee Notes: दो हजार रुपये के नोट को लेकर RBI ने दिया बड़ा अपडेट..!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Himachal Pradesh: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने इन सीटों पर 2 नए चेहरों को दिया मौका..!

Best Electric Scooter in india: ओडिसी ने 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर किये लॉन्च, जानें! कीमत, टॉप स्पीड और रेंज..

HimachalShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now