Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Scholarship Scam: बहुचर्चित स्कॉलरशिप घोटाला मामले में सरकारी स्कूलों को राहत, CBI ने 2506 विद्यालयों को दी क्लीन चिट

छात्रवृति घोटाला, Scholarship Scam in Himachal

शिमला |
Scholarship Scam in Himachal:
हिमाचल प्रदेश में ढाई सौ करोड़ रुपए के स्कॉलरशिप घोटाले  ( Scholarship Scam )  की जांच कर रही सीबीआई ने प्रदेश के 2506 सरकारी स्कूलों को क्लीन चिट दे दी है। इसके अलावा 8 निजी संस्थानों को भी क्लीन चिट दे दी गई है।

सीबीआई की ओर से प्रदेश हाईकोर्ट को यह जानकारी स्टेट्स रिपोर्ट के माध्यम से देते हुए कहा गया है कि उच्च शिक्षा निदेशालय के पास स्कॉलरशिप योजना के तहत शिक्षण कार्य से जुड़ी 2772 संस्थाएं पंजीकृत है। इनमें से 2506 संस्थाएं सरकारी हैं जिनमें स्कॉलरशिप घोटाले  (Scholarship Scam )  अथवा ऐसे अपराध की कोई गुंजाइश नहीं है।

Scholarship Scam : सीबीआई ने 266 संस्थाओं को लेकर कही ये बात

सीबीआई ने स्टेट्स रिपोर्ट के माध्यम से कोर्ट को बताया है कि बाकि बची 266 निजी संस्थाओं में से सीबीआई ने केवल 28 संस्थाओं की जांच की। इन 28 संस्थानों ने कुल स्कॉलरशिप के 90 फीसदी हिस्सा का दावा किया था जो 95 लाख से लेकर 39 करोड़ रुपए तक का सामने आया है। आठ निजी संस्थांओं को भी क्लीन चिट

Scholarship Scam : आठ निजी संस्थांओं को मिली क्लीन चिट

जांच के दौरान 20 निजी संस्थान घोटाले में संलिप्त पाए गए जबकि 8 निजी संस्थानों को भी क्लीन चिट दे दी गई है। मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के पश्चात सीबीआई को अन्य बचे हुए निजी संस्थानों की जांच करने की संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए।

कोर्ट ने इस बाबत 27 सितम्बर तक इस बाबत स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने के आदेश भी दिए। कोर्ट ने प्रार्थी श्याम लाल द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करने के पश्चात उपरोक्त आदेश पारित किए।

Kangra News: पठानिया का भाजपा पर तंज – एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने में जुटा

NEET UG 2024 Admit Card: नीट यूजी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

UPSC CAPF Assistant Commandant recruitment 2024 : ग्रेजुएशन वालों के लिए निकली भर्ती, जानें डिटेल

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal News in HindiShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now