Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Bus Accident: शिमला में दो बसों में टक्कर, चपेट में आई महिला की मौत, एक गंभीर

Shimla Bus Accident

शिमला |
Shimla Bus Accident: राजधानी शिमला के पुराना बस अड्डे में सुबह करीब 10 बजे दो सरकारी बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि एक पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा सुबह 10 बजे के करीब पेश आया, जब ओल्ड बस स्टैंड मे खड़ी HRTC बस को दूसरी HRTC की ही बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से खड़ी बाइक भी चपेट में आई है।

हादसे में दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने रिपन अस्पताल पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है जबकि बस का ड्राइवर मौके से फरार है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि HRTC की खड़ी बस को दूसरी HRTC बस ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला और पुरुष को गंभीर चोटें आई है।

इसे भी पढ़ें:  सुक्खू ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ओल्ड पेंशन के मामले पर भाजपा को जमकर घेरा

हिमाचल पथ परिवहन निगम के रिजनल मैनेजर विनोद शर्मा ने कहा कि उन्होंने हादसे के बाद मामले की घटना की रिपोर्ट तलब की है। मौके पर दो तकनीकी अधिकारियों को भी भेजा गया है, जो हादसे की वजहों का पता लगाएंगे। विनोद शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना इलेक्ट्रिक बस ड्राइवर की गलती के कारण पेश आई है। घटना की विस्तृत रिपोर्ट पेश की जायेगी. उन्होंने कहा कि HRTC प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लेगी।

Shimla Bus Accident|

Firing In Kinnaur District: किन्नौर में भाई ने अपनी दो बहन और भतीजी पर की फायरिंग, तीनों की हालत गंभीर

इसे भी पढ़ें:  मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल ने लगाया नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर

Kullu Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत
Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी

Breaking News! हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

Firing In Kinnaur District: किन्नौर में भाई ने अपनी दो बहन और भतीजी पर की फायरिंग, तीनों की हालत गंभीर

Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now