Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: सरकारी स्कूल के टीचर ने  गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित, अश्लील वीडियो दिखाकर की छात्रा से छेड़छाड़

Shimla News: सरकारी स्कूल के टीचर ने  गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित, अश्लील वीडियो दिखाकर की छात्रा से छेड़छाड़

शिमला |
Shimla News: राजधानी शिमला में एक सरकारी स्कूल के टीचर द्वारा गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जहाँ शिमला के राजकीय उच्च विद्यालय के ड्राइंग विषय के शिक्षक ने नौवीं क्लास में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा को अकेले में ले जाकर मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखा कर  उसके साथ छेड़छाड़ की।

इस शर्मनाक घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने घर जाकर अपनी मां को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बीते 2 मई को स्कूल से घर लौटकर आने के बाद बेटी ने बताया कि जब स्कूल का ड्राइंग मास्टर योगेंद्र शाम 4:00 बजे के बाद एक्स्ट्रा क्लास ले रहा था, तो वह क्लास में बैठी उनकी बेटी को अकेले में ले गया। इसके बाद आरोपी टीचर ने छात्रा को अपने फोन में किसी महिला का न्यूड वीडियो दिखाया तथा गलत इरादे से उसकी बेटी की छाती को भी छुआ।

मामले पर क्या बोले पुलिस के अधिकारी 

मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टीचर के विरुद्ध छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कार्रवाई में जुटा शिक्षा विभाग

वहीँ आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्रा से शर्मनाक हरकत करने पर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज होने के बाद, शिक्षा विभाग भी आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी टीचर को सस्पेंड किया जा सकता है।

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

Shimla News: वीरभद्र की प्रतिमा को नहीं दिला पाए 2 गज ज़मीन,मंडी के मुद्दे क्या हल करेंगे विक्रमादित्य- राकेश जमवाल

Shimla News: महंगाई लाने वाली सरकार, कांग्रेस सरकार : कश्यप

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now