Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IMD Latest Weather Update: इन 10 राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की आशंका

IMD Latest Weather Update: इन 10 राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की आशंका

IMD Latest Weather Update: पिछले कई दिनों से देश में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तो हीटवेव के कारण लोगों का बुरा हाल है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मानसून का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उन सभी के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग ने ताज़ा अपडेट के मुताबिक हीटवेव से लोगों को जल्द छुटकारा मिल सकता है।

भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन के अनुसार ( IMD Latest Weather Update ) राजस्थान और केरल को छोड़कर कई राज्यों में हीटवेव खत्म हो रही है। आज यानी 9 मई के लिए महज पश्चिमी राजस्थान और केरल में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हीटवेव के कारण राजस्थान और केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमा सेन ने बताया कि “देश की कई जगहों पर  ( IMD Latest Weather Update )तापमान तेजी से कम हो रहा है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र है। बंगाल की खाड़ी से तेज नमी का प्रवाह भारत की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, बंगाल, उड़ीसा और असम में तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है। इसका असर मध्य प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।”

इसे भी पढ़ें:  ‘मामला सुलझ गया, महिला को मुआवजा दिया’ एयर इंडिया फ्लाइट में पेशाब करने वाले शख्स का दावा

( IMD Latest Weather Update )

सोमा सेन ने कहा है कि “आंधी और तूफान की वजह से कई राज्यों में बिजली गिर सकती है। ऐसे में बिना वजह बाहर निकलने से बचें। बदलते मौसम का असर सबसे पहले दक्षिणी भारत में देखने को मिलेगा, जिसके बाद नमी का प्रवाह पूर्वी भारत से होते हुए उत्तर भारत में प्रवेश करेगा।”

इसे भी पढ़ें:  CAA Notification: देशभर में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

मौसम विभाग का  ( IMD Latest Weather Update )अनुमान है “मानसून 1 जून के आस-पास केरल में दस्तक दे सकता है। वहीं मुंबई, गुजरात और राजस्थान के रास्ते मानसून राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगा। जुलाई मध्य तक मानसून के पूरे भारत में छाने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  IOA ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए बनाई कमेटी, मैरी कॉम और योगेश्वर दत्त शामिल
Himachal Pradesh Weather UpdateHimachal Weather UpdateIMD Latest Weather UpdateIMD weather updateWeather Update

Join WhatsApp

Join Now